दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बाढ़ का कहर, कई जिलों में हालात गंभीर
संवाददाता – आयशा अल ग़ज़ल दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर, खीरी सहित कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों और खेतों तक पानी पहुंचने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। नदी के किनारे बसे इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।
बाढ़ के चलते हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात की गई हैं। प्रभावित जिलों में नावों और अस्थायी शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें सितम्बर माह का राशन वितरण 10 से 25 सितम्बर तक शासनादेश जारी












