मेडिकल कॉलेज की लाइन में लगे होने के दौरान मरीज की मौत: खून की उल्टियां आने से बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
संवादाता अमन अहमद। एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दवा लेने आए फर्रुखाबाद निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र रमेश चंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मनोज मेडिकल ब्लॉक में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी उन्हें खून की उल्टियां हुईं और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्टाफ ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बहनोई ने बताया कि मनोज पिछले डेढ़ महीने से किनावली में उनके घर पर रह रहे थे। वहीं, गोदाम चौकी प्रभारी शिवा जादौन ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त – आरोपी गिरफ्तार












