स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ऑफिस पर एंटी करप्शन टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ऑफिस पर एंटी करप्शन टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा छापा मारा गया जिस दौरान सभी कर्मचारियों में हड़कंप सा मच गया इसके अलावा आपको बता दें कि प्रतापगढ़ के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटीकरप्शन टीम ने घूसखोरी के मामले में सीएमओ के स्टेनो को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि प्रयागराज से आई एंटीकरप्शन की टीम ने स्टेनो राहुल और उसके सहयोगी आलोक चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा।

जानकारी के अनुसार स्टेनो राहुल अपने मातहत कर्मचारी के साथ मिलकर कार्यों के निस्तारण के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। इसके अलावा शिकायत पर कार्यवाही करते हुए टीम ने सीएमओ ऑफिस में ही जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अचानक हुई इस कार्यवाही से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ के बाद दोनों को टीम अपने साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। टीम की इस कार्यवाही से अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गयी ।

ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज की लाइन में लगे होने के दौरान मरीज की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें