बाघराय रोर निवासी छात्र की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बाघराय रोर निवासी छात्र की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

प्रतापगढ़ बाघराय। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रोर निवासी छात्र रितेश यादव पुत्र रमेश यादव की साइकिल शनिवार शाम चोरी हो गई। छात्र ने अपनी साइकिल उमेश मेडिकल स्टोर के बगल खाली जगह पर खड़ी कर फोटो कॉपी कराने के लिए सौम्या फोटो पॉइंट गए थे।

वापस लौटने पर साइकिल गायब मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक पहले मेडिकल स्टोर के पास घूमता रहा। कुछ देर बाद वह पास खड़ी बाइक पर बैठा और मौके की स्थिति भांपकर साइकिल निकालकर उस पर बैठकर फरार हो गया। चोर ने कंधे पर अंगौछा रखा हुआ था।

इस संबंध में बाघराय थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि अभी तक घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें फतेहपुर अजरौली कांड पर उबलता जनाक्रोश, सरदार सेना व सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट घेरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें