सीओ के नेतृत्व में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

सीओ के नेतृत्व में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य खागा, फतेहपुर । आगामी शारदीय नवरात्रि व दशहरा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सोमवार को सुल्तानपुर घोष थाना परिसर में सीओ बृजमोहन राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय व क्षेत्रीय सभ्रान्त व बुज़ुर्गजन, ग्राम प्रधान, समाजसेवी, नगरीय ब्यापारी व सर्व समुदाय के लोगो समेत दोनों धर्मो के धर्म गुरुओं ने सहभागिता निभाई। सीओ ने आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम शौहार्द व शांति पूर्वक ढंग से गंगा यमुनी तहजीब के साथ मनाए जाने की अपील किया।

उन्होंने बैठक में उपस्थित जनों को आगामी सभी त्योहारों को लेकर जारी की गई शासनिक गाइड लाइंस की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस दौरान बगैर प्रशासनिक परमीशन के किसी प्रकार के नए आयोजन नहीं लिए जाएंगे, दुर्गा पांडाल सजाने के पूर्व प्रशासनिक परमीशन लेना अनिवार्य होगा, डीजे की जगह मध्यम आवाज में साउंड बॉक्स का प्रयोग किया जाएगा, धार्मिक व भक्ती के गानों अलावा अन्य किसी प्रकार के फिल्मी गाने दुर्गा पांडालों में नहीं बजाए जाएं, और ना ही फूहड़ता वाला नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने सभी मंदिरों व उनके आसपास के स्थानों व रास्तों की नियमित साफ सफाई कराये जाने पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित कराये जाने के दिशा निर्देश सम्बन्धित विभागियो को दिये। साथ ही अराजक व असमाजिक तत्वों को त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अफवाह फैला अराजकता का माहौल पैदा कर कानून,पुलिसिंग एवं शांति ब्यवस्था को आघात पहुँचा साम्प्रदायिक सौहार्द व माहौल खराब करने का प्रयास करने की दशा में सख्त विधिक व दंडात्मक कार्यवाही के लिए भी चेताया। सीओ श्री राय ने त्योहारों को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जन सहयोग की भी अपेक्षा किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह कस्बा इन्चार्ज, अवर अभियंता विद्युत, ब्यापार मंडल दोनों गुटों के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, समाजसेवी, सर्व समाज के सभ्रांत व बुज़ुर्गजन समेत थाने में तैनात समस्त महिला पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा, पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया