एटा में खाद की समस्या को लेकर किसानों ने लगाया जाम

जनपद एटा में खाद की समस्या को लेकर किसानों ने लगाया जाम

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सोसायटी पर समय से खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को करीब 20 मिनट तक मुख्य सड़क जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि हर बार उन्हें खाद न मिलने पर परेशान होना पड़ता है, जबकि सरकार द्वारा उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज वाष्र्णेय, कृषि विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। उन्होंने किसानों से संवाद कर समस्या को समझा और उन्हें आश्वासन दिया। अधिकारियों ने लाइन लगाकर किसानों में DAP खाद वितरित कराना शुरू कराया, जिससे स्थिति सामान्य हुई और जाम खुल गया।

किसानों ने कहा कि खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित न होने से फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है और उनकी आजीविका पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।

ये भी पढ़ें सीओ के नेतृत्व में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें