एटा मेडिकल कॉलेज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

एटा मेडिकल कॉलेज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

संवादाता अमन अहमद। एटा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एटा मेडिकल कॉलेज में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीईटी और बफ कानून सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और पॉलिसी मामलों के अंतर्गत आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और यह सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।

कार्यक्रम में प्रेम रंजन सिंह, एमएलसी आशीष यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ ने भी रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी की। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

ये भी पढ़ें तुलसीपूर (गनवरया) में इरफाने मिल्लत हजरत सय्यद ईरानी अलैहिर रहमा का उर्स धूमधाम से संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal