मथुरा: महिला को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

महिला को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत  मथुरा। जनपद मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथोड़ा की नगरिया में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दिनेश के घर पर किसी ने अचानक पत्थर फेंका। पत्थर गिरने की आवाज सुनकर दिनेश की पत्नी पूजा बाहर देखने के लिए निकली, लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया। जैसे ही पूजा वापस घर के अंदर जाने लगी, तभी अज्ञात हमलावर ने पीछे से उस पर गोली चला दी।

गोली पूजा की जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को परिजनों की मदद से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और घटना का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल, इस गोलीकांड के बाद गांव में दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें सेवा पर्व पर लगी विशेष प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया