मलावन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार
संवादाता अमन अहमद। एटा जनपद की मलावन थाना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पंकज नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी में थाना मलावन पुलिस टीम के उ0नि0 आदिल सैफी, का0 वीरबहादुर, है0का0 अनिल कुमार और है0का0 सत्यप्रकाश की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एटा पुलिस की इस उपलब्धि से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा। मलावन पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई हैं।
ये भी पढ़ें एसपी महासचिव शिवपाल सिंह यादव का फोन न उठाना पड़ा भारी












