केनरा बैंक पिलुआ में शार्ट सर्किट से मची तबाही, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

केनरा बैंक पिलुआ में शार्ट सर्किट से मची तबाही, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

संवादाता अमन अहमद।

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के कस्बा पिलुआ स्थित केनरा बैंक में बुधवार को अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बैंक परिसर में लगे इलेक्ट्रिक बैटरी पैनल से चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बैंक परिसर धुएं से भर गया और आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मचारी और ग्राहक सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने कहा कि महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी सुरक्षित हैं।

घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस और बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग लगने की घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें