जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता: राजा भैया
अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ का नाम केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि जनभावनाओं और जनविश्वास का पर्याय बन चुका है। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से लगातार विजय प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ खड़ा है।
कुंडा के लोगों ने राजा भैया को केवल विधायक या मंत्री के रूप में नहीं देखा, बल्कि अपने परिवार के सदस्य, संरक्षक और सच्चे साथी के रूप में स्वीकार किया है। यही कारण है कि कठिन से कठिन समय में भी जनता उनके साथ खड़ी रही और राजा भैया ने भी हमेशा जनता के सुख-दुख में अपना पूरा योगदान दिया।
संघर्ष और सादगी – यह दो गुण उनकी पहचान बन चुके हैं। सत्ता में रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों को तेज़ी दी और विपक्ष में रहते हुए जनता की आवाज़ को बुलंद किया। मंत्री रहते हुए शिक्षा, ग्रामीण विकास, जेल सुधार और खाद्य आपूर्ति जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी निभाकर उन्होंने साबित किया कि उनका उद्देश्य केवल कुर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को मजबूत बनाना है।
राजा भैया की दबंग और निष्पक्ष छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। उनके दरबार में आने वाला हर व्यक्ति यह भरोसा लेकर जाता है कि उसकी बात सुनी जाएगी और समाधान भी मिलेगा। यही वजह है कि गांव-गांव, गली-गली से लेकर पूरे प्रदेश में उनका नाम सम्मान और आत्मीयता के साथ लिया जाता है।
आज भी जब जनता उन्हें देखती है तो आँखों में गर्व और दिलों में विश्वास झलक उठता है। राजा भैया केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आमजन की उम्मीदों के सच्चे प्रहरी हैं। उनका जीवन संदेश यही देता है कि असली राजनीति सत्ता की नहीं, सेवा की होती है।
ये भी पढ़ें केनरा बैंक पिलुआ में शार्ट सर्किट से मची तबाही, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू












