एटा में बड़ा हादसा: ओवरटेक के दौरान दंपति बाइक सहित फ्लाईओवर से गिरे, अस्पताल में भर्ती

एटा में बड़ा हादसा: ओवरटेक के दौरान दंपति बाइक सहित फ्लाईओवर से गिरे, अस्पताल में भर्ती

संवादाता अमन अहमद।

एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के फरीदपुर में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगला भूड़ थाना निधौलीकला निवासी योगेंद्र (32) और उनकी पत्नी विनीता (30) बाइक से एटा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेकिंग के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दंपति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।राहगीरों ने तुरंत दोनों को सड़क किनारे से उठाकर एंबुलेंस की मदद से एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल योगेंद्र ने बताया कि वे पति-पत्नी किसी काम से एटा आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें