बंदरों के खौफ से हादसा किशोरी छत से कूदी, हालत गंभीर

बंदरों के खौफ से हादसा किशोरी छत से कूदी, हालत गंभीर

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कछियाना गांव में सोमवार देर रात एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया। यहां 17 वर्षीय किशोरी तनवी बंदरों के डर से दो मंजिला मकान की छत से कूद गई। जानकारी के अनुसार, तनवी अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान वहां कुछ बंदर आ गए। बंदरों की आक्रामक हरकत और घुड़की से डरकर उसने हड़बड़ी में नीचे छलांग लगा दी। वह सीधे सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया। फिलहाल तनवी का इलाज वहां चल रहा है।घायल की बहन संगीता ने बताया कि तनवी छत पर अकेली थी और अचानक बंदरों के आने से वह घबरा गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार लोग हमलों का शिकार भी हो चुके हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के उत्पात पर काबू पाने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal