बिहार: चुनाव पूर्व कार्य का श्रेय लेने की मची होड़

चुनाव पूर्व कार्य का श्रेय लेने की मची होड़

संवाददाता प्रताप सिंह, जमुई। बिहार राज्य के जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा प्रखंड के घोष पंचायत में बिहार राज्य ग्रामीण सड़क सुधार एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत महादेव सिमरिया भंडारी मोड़ से घोष गांव तक आरआईओ सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के कार्य की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा, माननीय मंत्री अशोक चौधरी, स्थानीय सांसद अरुण भारती, अजय कुमार सिंह बिहार विधान परिषद सदस्य एवं स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी की उपस्थिति में दिनांक 12 मई 2025 को की गई।

यह सभी कार्यक्रम बिहार राज्य की राजधानी पटना से आयोजित किए गए, जबकि इस तरह के कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों तक लगभग नहीं पहुंची।

आश्चर्य की बात तब सामने आई जब स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी द्वारा इसी सड़क कार्य की शुरुआत के लिए व्यक्तिगत तौर पर दिनांक 23 अगस्त 2025 को शिलालेख लगाया गया। इस कार्यक्रम की भी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को बहुत कम मिली।

इस तरह के कार्यक्रम एवं शिलालेख से स्पष्ट होता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का पहचान दिलाने की होड़ मची है, ताकि आम जनता को यह बताया जा सके कि सरकार जनता के प्रति कितनी जागरूक है।

गौर करने वाली बात यह है कि स्थानीय विभाग, जमुई द्वारा लगाए गए बोर्ड पर निर्माण कार्य का प्रारंभ 9525 दिखाया गया है। स्पष्ट तौर पर देखा जाए तो ग्रामीणों द्वारा यह कार्य कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था।

ये भी पढ़ें बंदरों के खौफ से हादसा किशोरी छत से कूदी, हालत गंभीर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया