मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय की बच्चियां बैंक भ्रमण कर हुईं जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय की बच्चियां बैंक भ्रमण कर हुईं जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत विद्यालयों में छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय गरियावां की प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिन्हा ने गुरुवार को कुछ छात्राओं को बड़ौदा ग्रामीण बैंक, मंसूराबाद शाखा का भ्रमण कराया।

बैंक की महिला कर्मचारी नीतिका ने छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने छात्राओं को भविष्य में खाता खुलवाने और अभिभावकों के साथ बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को उपहारस्वरूप चॉकलेट दी गईं। इस छोटे से अनुभव से बच्चियां बेहद उत्साहित दिखीं और उन्होंने बैंकिंग व्यवस्था के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें बिहार: चुनाव पूर्व कार्य का श्रेय लेने की मची होड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें