दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन
संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा। आज दिनांक 25 सितंबर, दिन गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद श्री रजनीकांत महेश्वरी जी रहे। उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संदीप जैन सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, जिले के लगभग सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के संयोजक/अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री श्री कैलाश मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा एटा एवं मैं स्वयं, आपका साथी बृजेश उपाध्याय “बॉबी पण्डित जी” सहित सभी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।












