महादेव सिमरिया में धूमधाम से हुई माता कालरात्रि की पूजा, जुलूस निकाल कर की गई प्रतिमा प्रतिष्ठा
जमुई (बिहार)। सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत महादेव सिमरिया ग्राम पंचायत में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आज सप्तमी तिथि पर माता कालरात्रि की विधिवत पूजा अर्चना बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। पूजा का आयोजन आचार्य राजाराम शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ।
पूजा के बाद बाजे-गाजे और भक्ति संगीत के बीच इलाके की सैकड़ों महिला-पुरुषों ने माता की प्रतिमा को जुलूस के रूप में मंदिर तक पहुंचाया, जहां प्रतिमा की विधिवत प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भक्तों ने माता से विश्व कल्याण, शांति और आपसी भाईचारे का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण एवं संयोजक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर समिति के सदस्य रंजय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, छोटू कुमार सिंह सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में इलाके के ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और सौहार्द का संदेश गया।
ये भी पढ़ें एटा में युवक ने नहर में लगाई छलांग, फाइनेंस कंपनी मालिक पर प्रताड़ना का आरोप












