एटा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनुशासन और देशभक्ति की दिखी झलक

एटा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनुशासन और देशभक्ति की दिखी झलक

संवादाता अमन अहमद।

एटा। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता की देखरेख में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एकत्र हुए और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। पथ संचलन का प्रारंभ शहीद पार्क जीटी रोड से हुआ, जो माया पैलेस चौराहा, रेलवे रोड, अरूणा नगर और श्रृंगार नगर से होते हुए पुनः शहीद पार्क पर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की सुसंगठित पंक्तियाँ और राष्ट्रभक्ति के गीत लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरा माहौल “राष्ट्र प्रथम” की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों के अनुशासन और परिश्रम की प्रशंसा करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें