धूमधाम से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन,
प्रतापगढ़: बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा देवरी हरदो पट्टी में पिछले कई वर्षों से लगातार गांव में मां दुर्गे की प्रतिमा को रख कर बड़े धूम धाम से डीजे बैंड बाजे के साथ इस गांव के सभी ग्रामवासी नवरात्रि महोत्सव मनाते चले आ रहे हैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवरी हरदो पट्टी में विभिन्न जगहों पर देवी के पंडाल सजाये गये थे, नवरात्रि महोत्सव समापन के बाद पंडालों में सजायी गयी देवी मां की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार सुबह से विसर्जन जारी रहा. सुबह से ही गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते सभी ग्रामवासी एकत्र होकर जन सैलाब के साथ से बड़े भव्य तरीके से पूरे गांव में भ्रमण करते हुए।
सभी भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर नाचते झूमते हुए तथा महिलाओं की टोली जिस मार्ग से गुजरी, लोग देखते रह गए। धूमधाम से श्रद्धालु पास के बाकुलाही नदी में मूर्तियों का विसर्जन मां को विदा किए, वहीं पर सुरक्षा के व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए कमेटी के लोग के साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, इस कार्यक्रम के मौके पर देवरी हरदो पट्टी ग्राम सभा के सभी ग्राम वासी के साथ साथ महिलाएं व बच्चे भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप 4 अक्टूबर को












