प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप 4 अक्टूबर को 

प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप 4 अक्टूबर को 

संवादाता रोहित वर्मा 

दैनिक चक्र न्यूज 

प्रतापगढ़ । (बेल्हा) में विगत कई वर्षों से होने वाला भरत मिलाप 4 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा प्रतापगढ़ चौक घंटाघर पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप दो दर्जन से अधिक निकलेगी झांकियां मेले के लेकर शहर व चौराहों की होगी सजावट एंटी रोमियो टीम,ड्रोन कैमरे की टीम हुई अलर्ट

प्रतापगढ़ के बेल्हा में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक घंटाघर चौक पर भोर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के ऐतिहासिक मिलन के साथ ही पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल छा जाता है

शहर की सड़कों पर हजारों श्रद्धालु इस मिलन के साक्षी बनते है और घंटाघर चौक के आसपास का पूरा क्षेत्र आस्था के महासागर में डूबा नजर आता है। भरत मिलाप की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहता है जिससे आयोजन शांति और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी इस ऐतिहासिक उत्सव में भागीदारी के लिए उत्साहित रहते है।डिजिटल लाइटिंग और मंडलों की कलात्मक झांकियां शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहती है। रातभर चलने वाले इस आयोजन में रामदल, भरत दल, लवकुश दल और हनुमान दल की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध करती है। जब झांकियों पर आकर्षक लाइटिंग की रोशनी पड़ती है तो वह जीवंत हो उठती है, मानो इतिहास सामने आ गया हो। हर चौक-चौराहे पर लोग इस अद्भुत नज़ारे का आनंद लेते नजर आते हैं

ये भी पढ़ें रनयारा में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से की माता रानी की विदाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें