कौन करा रहा हाइवे पर अवैध निर्माण ?

कौन करा रहा हाइवे पर अवैध निर्माण ?

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद एटा के थाना कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर पुल के पास हाइवे पर अवैध रूप से एक पक्का डिवाइडर बनाया जा रहा है। जांच पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि इस निर्माण कार्य का संबंध राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से नहीं है।
स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस डिवाइडर का निर्माण निधौली कला की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू यादव के पति सुनील यादव करवा रहे हैं। आरोप है कि वे यहां अपना पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी में हैं। चूंकि पेट्रोल पंप के लिए डिवाइडर अनिवार्य होता है, इसलिए निजी स्वार्थवश हाईवे पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे जैसे संवेदनशील स्थान पर अवैध डिवाइडर का निर्माण गंभीर हादसों को न्योता दे सकता है।
NHAI के नियमों के अनुसार, एक बार हाईवे बनकर यातायात के लिए खोल दिया जाता है तो उसके बाद किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य सख्ती से वर्जित है। प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में हाईवे पर हो रहे इस अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अब सवाल यह है कि जब हाईवे पर इस तरह के निर्माण बिना अनुमति किए जा सकते हैं तो क्या आने वाले दिनों में लोग मनमर्जी से दीवार खड़ी करके रास्ता भी बंद कर देंगे?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें