एटा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उमड़ा क्षत्रिय समाज, नेताओं का हुआ भव्य स्वागत
जिला संवादाता काव्यांश रावत
एटा – पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा0 जयवीर सिंह तथा पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों दिग्गज नेता हेलीपैड से कार द्वारा भव्य रै
ली निकालते हुए शहर में प्रवेश किए। मार्गभर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रैली शहर के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान मार्ग से होते हुए जीटी रोड स्थित एटा क्लब परिसर तक पहुंची।
एटा क्लब में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र चौहान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए। मंच पर नेताओं का भव्य स्वागत किया गया और समाज की एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में जहां भक्ति और परंपरा का रंग दिखा, वहीं नेताओं का यह शक्ति प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना रहा।












