टहरौली में बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग हेतु आमरण अनशन को
दूसरे दिन मिला लोगों का समर्थन,अनशन जारी
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) तहसील टहरौली कार्यालय के सामने शुक्रवार से सात सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन के दूसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव के साथ सुरेन्द्र प्रजापति जाहर सिंह यादव, शैलू यादव लल्लूराम अहिरवार सभी अनशनकारियों को अब खूब क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि पिछड़े टहरौली के विकास हेतु सभी नगर वासी एवं क्षेत्र के लोग प्रतिबद्ध हैं और अनशनकारियो का मनोबल बढ़ा रहे हैं बाबूसिंह यादव ने कहा कि जब तक हमारे शरीर में जान है तब तक लड़ाई जारी रहेगी प्रशासन को हमारी मांगों को पूरा करना ही पड़ेगा
सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनने पर टहरौली को जिला बनाया जाए जिससे पिछड़ा क्षेत्र टहरौली में विकास के द्वार खुलेंगे और क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र में ही रोजगार मिलने लगेगा जिसमें अब क्षेत्र के लोगों का भी खूब समर्थन मिल रहा है
लल्लू राम अहिरवार ने कहा कि आमरण अनशन में बुंदेलखंड राज्य निर्माण सहित टहरौली के चहुमुखी विकास हेतु सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन किया जा रहा है जिनको पूरा करा कर ही दम लेंगे प्रशासन नहीं सुनेगा तो अनशन जारी रहेगा, बार संघ अध्यक्ष एड,अशोक पटेल,एड,भानुप्रताप एड,पटेल,पंचम पटेल, एड राकेश प्रताप सिंह, लक्ष्मी, यादव,बीरसिंह कुम्हरिया, शंकर, अरमान अली ,बंशी,लब शर्मा,
इस मौके पर भूपेंद्र कुशवाहा अमरसिंह कुशवाहा सतीश अहिरवार ,हरिओम विश्वकर्मा, कृष्णकांत साहू,संजय कुशवाहा,निक्की यादव गौरीराय, सोनू यादव,वीरेंद्र लम्बरदार बमनुआ के साथ बार संघ के सदस्यगण व लेखपाल संघ के सदस्यगणों सहित सैकड़ों लोग मोजूद रहे।
इसे भी पढ़ें ???? ???? टहरौली में बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण सहित टहरौली के विकास की मांगों को लेकर आज से हुआ आमरण अनशन












