पत्नी की बेरहमी से हत्या कर भागा पति, मासूम बच्चे की गवाही से खुला राज़
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर इलेक्ट्रिक पंप के बॉक्स में भर दिया। इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब मासूम बच्चे ने अपनी मां के बारे में सवाल किए।
जानकारी के मुताबिक, मंगेश नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रजक्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के कई टुकड़े कर इलेक्ट्रिक पंप के बॉक्स में छिपा दिए और खुद शिराला की ओर फरार हो गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगेश का भाई नीलेश घर पहुंचा। बच्चे ने बताया कि उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया गया था। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वहां खून के धब्बे मिले। तलाशी लेने पर इलेक्ट्रिक पंप के बॉक्स से महिला के कटे हुए अंग बरामद हुए।
इस निर्मम हत्या के बाद आरोपी मंगेश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें जन सूचना मांगने पर पत्रकार को मिल रही जान से मारने की धमकी, प्रशासन मौन












