फ्री में शराब न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने दी हत्या की धमकी, पूरी घटना CCTV में कैद

फ्री में शराब न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने दी हत्या की धमकी, पूरी घटना CCTV में कैद

लीलापुर, प्रतापगढ़। थाना लीलापुर क्षेत्र के त्रिलोकपुर विसई गांव निवासी शेष कुमार सरोज, जो एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है, का आतंक इलाके में लगातार बना हुआ है। बताया जाता है कि बीती रात वह अपने साथियों के साथ साहबगंज बाजार स्थित एक देशी शराब की दुकान पर पहुंचा।

आरोप है कि शेष कुमार और उसके साथी कल्याण ने दुकान के सेल्समैन से फ्री में शराब और चखना देने की मांग की। जब सेल्समैन ने मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी तथा हत्या की धमकी दी।

पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट व रंगदारी के आरोप में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें डीएपी खाद की किल्लत से किसान बेहाल, जलेसर में सुबह 4 बजे से लगी लंबी कतारें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें