एटा:-बड़ी सब्जी मंडी में भीषण आग: दो भाइयों की दुकान जलकर खाक, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

एटा:-बड़ी सब्जी मंडी में भीषण आग: दो भाइयों की दुकान जलकर खाक, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की बड़ी सब्जी मंडी में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक सब्जी की दुकान में भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास का पूरा इलाका अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंडी में धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सब नाकाम रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, यह दुकान शराफत अली और लियाकत अली की थी। दोनों भाई रात में दुकान बंद कर घर गए थे, तभी अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना पर फायर अधिकारी प्रशांत राणा, थाना प्रभारी शंभू नाथ और निशांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें