पूजा ने खुद जान दी थी.. पुलिस का दावा?
मंगेतर व बॉयफ्रेंड के बीच फंसी थी जिंदगी, एक महीने बाद आनी थी बारात.. दोनों ने नम्बर ब्लॉक किए तो जान दी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया मे 6 दिन पहले 20 वर्ष की पूजा चौहान की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी। उसके हाथ पीछे बंधे थे.. अब इस केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है की पूजा ने मंगेतर व बॉयफ्रेंड द्वारा बात न करने व नम्बर ब्लॉक करने से आहत होकर की थी। इस केस को आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने YouTube से सुसाइड का तरीका सीखने व खुद ही अपने हाथ बाँधने की बात बताई। हालांकि परिजन CBI जांच की मांग पर अड़े है। वे पुलिस की थ्योरी को नकार रहे है।
एसएसपी का दावा…
पूजा का गांव के एक युवक जो सेना में है, उससे प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच उसकी शादी मऊ के सेमरी में टाइल्स लगाने वाले लड़के से तय हो गई। कुछ दिन बात मंगेतर को पूजा के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई। इस पर उसने पूजा का नबंर ब्लाॅक कर दिया। उधर, शादी तय होने पर प्रेमी ने भी उससे दूरी बनाते हुए फोन नबंर ब्लॉक कर दिया।
पूजा गांव के लल्लन नाम के लड़के के माध्यम से प्रेमी व बहन के माध्यम से होने वाले पति से बात करने लगी। मंगेतर से बातचीत में पूजा ने कहा था कि चाहे जान दे दूंगी, लेकिन प्रेमी को नहीं छोडूगी।
88 दिन में प्रेमी और मंगेतर से 500 घंटे की बात
पुलिस ने घटना के बाद पूजा के दोनों मोबाइल की सीडीआर निकाली है। जनवरी से अब तक 88 दिन में प्रेमी और मंगेतर से 500 घंटे बात की थी। जिसमें सबसे ज्यादा प्रेमी से बात की है। घटना के दो दिन पूर्व प्रेमी से छह-छह घंटे बात की है।
ये भी पढ़ें बलिया: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी












