स्वदेशी मेला का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एटा की नई पहल

स्वदेशी मेला का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एटा की नई पहल

संवाददाता योगेंद्र सिंह

जिला पंचायत परिसर में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने किया उद्घाटन किया एटा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में आयोजित स्वदेशी मेला का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद एटा के प्रभारी मंत्री माननीय श्री संदीप सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मेले में जिले के विभिन्न स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री तथा स्थानीय उद्योगों से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें