नगर पालिका परिषद एटा में नाली निर्माण में लापरवाही! ठेकेदार कर रहे घटिया सामग्री का प्रयोग, वार्ड मेंबर ने उठाए सवाल

नगर पालिका परिषद एटा में नाली निर्माण में लापरवाही! ठेकेदार कर रहे घटिया सामग्री का प्रयोग, वार्ड मेंबर ने उठाए सवाल

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा, 10 अक्टूबर 2025।
नगर पालिका परिषद एटा द्वारा एमपी नगर क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों के विपरीत है। वार्ड नंबर 24 के पार्षद अखिलेश दीक्षित ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि “ठेकेदार नाली निर्माण कार्यों में मानक का पालन नहीं कर रहे हैं। परशुराम नगर में हो रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हैं। स्थानीय स्तर पर कमीशनखोरी के कारण नगर पालिका को लाखों रुपये का नुकसान पहुँचाया जा रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जानकारी एडीएम एटा से प्राप्त की जानी चाहिए ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय हो सके।
इसी बीच नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि उनके नेतृत्व में ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि घटिया निर्माण पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले बारिश के मौसम में नालियां टूटकर पूरी तरह बेकार साबित होंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें