जनपद कासगंज के सोरों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — नकली खाद का खुलासा, तीन गोदाम सीज

जनपद कासगंज के सोरों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — नकली खाद का खुलासा, तीन गोदाम सीज

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रशासनिक टीम ने कोतवाली सोरों क्षेत्र में नकली खाद तैयार करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही की है। एसडीएम, कृषि अधिकारी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने तीन गोदामों में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की और सभी गोदामों को मौके पर ही सीज कर दिया।मौके से खाद की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, खाली बोरे और अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें