करवा चौथ पर सुहागिनों ने की चांद की पूजा, छलनी से देखा पति का चेहरा

करवा चौथ पर सुहागिनों ने की चांद की पूजा, छलनी से देखा पति का चेहरा

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। जिलेभर में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने सज-धजकर पूजन सामग्री के साथ चंद्रमा के दर्शन की प्रतीक्षा की।

चांद निकलते ही महिलाओं ने परंपरागत विधि से चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित किया और छलनी से चांद के साथ पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति से आशीर्वाद लेकर व्रत का पारण किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिला सूर्योदय से चंद्रोदय तक करवा चौथ का व्रत विधि-विधान से करती है, उसके पति को दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शहर और गांवों में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ का पावन माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे बीच साक्षात् विष्णु भगवान के रूप में उपस्थित” — विधायक दीपेश साहू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें