दीपावली से पहले फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 40 किलो अवैध पटाखे बरामद

दीपावली से पहले फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 40 किलो अवैध पटाखे बरामद

 

प्रतापगढ़। दीपावली से पहले जिले की फतनपुर पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर (IPS) के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कौलापुर जोगियान टोला में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बोरियों और एक कार्टन में भरे तैयार पटाखे (लगभग 25 किलोग्राम) तथा अर्धनिर्मित पटाखे (15 किलोग्राम) बरामद किए। कुल 40 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। मौके से अभियुक्त अली अहमद पुत्र खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 244/2025 के तहत धारा 125 भारतीय दंड संहिता (BNS) और 5/9B विस्फोटक अधिनियम, 1984 में मुकदमा दर्ज किया है।फतनपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की चेतावनी और अपील

प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध आतिशबाज़ी का निर्माण, भंडारण या बिक्री कानूनन अपराध है, और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि दीपावली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा नियमों का पालन करें।

प्रतापगढ़ पुलिस ने दोहराया —

 “शांति और सुरक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।”

ये भी पढ़ें 8 किलो गौमांस और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें