8 किलो गौमांस और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

8 किलो गौमांस और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। थाना पटियाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 किलोग्राम गौमांस और एक मोटरसाइकिल (प्लैटिना) बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बीती रात थाना पटियाली पुलिस टीम ने टिमरुआ नहर से जैथरा की ओर आने वाले दो व्यक्तियों — सोइल पुत्र नवी खां निवासी मौहल्ला अहमद थोक कस्बा भरगैन और वसीम पुत्र मौ. यामीन निवासी रोशन महल गढैया थोक भरगैन, थाना पटियाली — को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पटियाली में मु.अ.सं. 380/25 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें