जनपद एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर, जिम्मेदार भी ड्यूटी से नदारद
संवाददाता योगेंद्र सिंह
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एटा में डॉक्टरों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। शनिवार सुबह निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पाए गए। सुबह 9:20 बजे तक कई जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले। दंत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोनू यादव तक 9:30 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जबकि सर्जरी विभाग का कमरा नंबर 122 पूरी तरह खाली मिला — न कोई डॉक्टर मौजूद, न ही कोई स्टाफ। गौरतलब है कि कल ही सुबह 8:30 बजे ड्यूटी पर लेट आने वाले डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया था, लेकिन उसके बावजूद आज भी हालात में सुधार नहीं दिखा। सवाल यह है कि — जब जिम्मेदार अधिकारी स्वयं ड्यूटी से नदारद हैं, तो अधीनस्थ स्टाफ पर कार्रवाई किस आधार पर की जाएगी?
सुबह 9:30 बजे तक सर्जरी विभाग के HOD डॉ. अरशद जमाल और ऑर्थो विभाग के HOD डॉ. विनोद धनगर भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।












