बम्बा किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

बम्बा किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

संवाददाता योगेंद्र सिंह

मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

एटा। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरकरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह ग्रामीणों ने बम्बा किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने आसपास से साक्ष्य जुटाए और युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौके पर ही हत्या की आशंका जताई और पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात तक बम्बा किनारे किसी तरह की हलचल या आवाज सुनाई नहीं दी थी, जिससे शक और गहरा हो गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें