छात्राओं ने संभाली सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज की कमान

छात्राओं ने संभाली सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज की कमान

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने एक दिन के लिए विद्यालय का संचालन अपने हाथों में लिया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 12 की मेधावी छात्रा आस्था त्रिवेदी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उसी कक्षा की रिद्धि श्रीवास्तव को प्रशासनिक इंचार्ज नियुक्त किया गया। दोनों छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की समस्याएं सुनीं तथा उनका त्वरित समाधान भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत यह आयोजन छात्राओं को निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व कौशल से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने में सक्षम हैं।’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह और गर्व का माहौल दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें मुंबई के उद्योगपति आनंद पांडे करा रहे आयोजन, विधायक राजा भैया हैं संरक्षक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें