बहुचर्चित ददरपुर मामले में आरोपी गगन यादव गिरफ्तार
संवाददाता : पंकज मिश्रा
मैनपुरी। बहुचर्चित ददरपुर हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गगन यादव को एसओजी टीम और बकेबर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बकेबर क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने और हिंसा फैलाने के गंभीर आरोप हैं।जानकारी के अनुसार, बकेबर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, मुख्य आरोपी गगन यादव फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। एसपी ब्रजेश कुमार के निर्देश पर बकेबर थाना अध्यक्ष विपिन मलिक, एसओजी प्रभारी व बेचन सिंह और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी गगन यादव को दबोच लिया।
गगन यादव पर 14 से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से ददरपुर हिंसा मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।












