मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत दी जानकारी
बंगरा (झांसी) उल्दन थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान आज दिनांक 16/10/2025को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना उल्दन के उप निरीक्षक वीर सिंह महिला आरक्षी शिवानी द्वारा ग्रामपंचायत दरबटयाऊ में जाकर नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं को एकत्रित कर सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।उनकी समस्याओं को सुना गया किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।।
इसे भी पढ़ें ???? ???? गरीब पर पुलिस का कहर: शराब बेचने के आरोपी को थाने में पीटा, पत्नी से भी बदसलूकी!












