टहरौली में बहुजन समाज को अपमानित करने वाले समाचार पत्रों के संवादाताओं पर कार्यवाही की मांग 

टहरौली में बहुजन समाज को अपमानित करने वाले समाचार पत्रों के संवादाताओं पर कार्यवाही की मांग

 

(झांसी)  तहसील टहरौली क्षेत्र के सितौरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम 14 अक्टूबर को आयोजित किया गया था जिसमें 15 अक्टूबर को अमर उजाला सत्ता सुधार एवं दैनिक भास्कर में बहुजन समाज के लोगों को अपशब्द भाषा के साथ समाचार को प्रकाशित किया गया है जिसके कारण बहुजन समाज आहत होने पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी टहरौली को आज गुरुवार को समय 1 बजे ज्ञापन सौंप कर इस तरह समाज को अपमानित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है मुन्ना लाल दरोगा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदली है जिसके चलते आए दिन समाज को अपमानित किया जा रहा है अब कोई शांत नहीं रहेगा और कार्यवाही नहीं हुई तो होगा बड़ा प्रदर्शन

समाजसेवी हीरालाल अहिरवार ने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो सड़कों पर उतर कर एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे और निश्चित ही कार्यवाही करा कर दम लेंगे सभी ने नारेबाजी कर अपने अपने विचार रखकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है इस मौके पर श्रेयांश दिनकर विधान सभा अध्यक्ष, इमरान खान जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट चंद्रभान वर्मा, एड जमुना प्रसाद, शिवम खोह, रवि सरसेडा, धनप्रसाद विधान सभा अध्यक्ष बबीना बंगरा बंगरी, मदन लाल बौद्ध,जज गौतम शंकरगढ़ सोनू जाटव मनोहर लाल बरौरा सहित आदि मौजूद रहे

इसे भी पढ़ें ???? ???? मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत दी जानकारी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें