ड्यूटी पर जाते समय हादसा: बाइक फिसलने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

ड्यूटी पर जाते समय हादसा: बाइक फिसलने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

संवादाता अमन अहमद।

एटा/- अवागढ़ थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोहनपुर गांव के पास हुई, जहां सड़क पर फिसलन के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार, निशा कला निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र महावीर प्रसाद ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घायल के बड़े भाई वीरेश कुमार ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और परिजन अस्पताल में उनके उपचार में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal