मैनपुरी मे दोना पत्तल गोदाम मे लगी भीषण आग

मैनपुरी मे दोना पत्तल गोदाम मे लगी भीषण आग

संबाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। बीती रात मैनपुरी के आगरा रोड स्थित गुप्ता जी डोना–पत्तल वाले की गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि आसमान में लपटें साफ दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में फायर कर्मियों की मदद की। बताया जा रहा है कि आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, गोदाम में रखे डोना–पत्तल, मशीनें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें