गढ़नपुर गांव में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला  महिलाओं और बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल

गढ़नपुर गांव में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला  महिलाओं और बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गढ़नपुर गांव में बुधवार की देर शाम दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने अचानक घर में घुसकर जमकर मारपीट की। हमले में महिलाओं और बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि घर में रखे कीमती सामान और नकदी को भी उठा ले गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दबंग पहले से ही धमकियां दे रहे थे, लेकिन पुलिस को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal