फतेहपुर | रोडवेज बस की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
खागा। मानू के पुरवा स्थित नवीन रोडवेज बस स्टॉप के पास बुधवार को एक युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को तत्काल हरदों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फतेहपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।












