विशालकाय जीव को देखते ही, इलाके में फैला दहशत का माहौल।
विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, इलाके में दहशत।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत ढे़मा ग्राम सभा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक विशालकाय अजगर ने खेत में चर रहे एक नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। यह नजारा देख किसानों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
इसके साथ ही कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और वन विभाग को दी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आसपास की भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया इसके बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची और बड़ी सावधानी के साथ अजगर को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग टीम की सराहना की।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि यह अजगर करीब 10 फीट लंबा था, जो खेतों के पास झाड़ियों में छिपा हुआ था वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए जंगल में ले गई।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है। खासकर, महिलाएं और बच्चे खेतों में जाने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ढ़ेमा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आसपास की झाड़ियों में जंगली जानवर अक्सर दिखते हैं, लेकिन खुले खेत में अजगर का दिखना चिंता का विषय है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है। इस घटना को देखते हुए क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि वे खेतों या झाड़ियों में जाते समय सतर्क रहें और किसी भी वन्य जीव की सूचना तत्काल विभागीय टीम को दें।
ये भी पढ़ें फतेहपुर | रोडवेज बस की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर












