शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सक्रिय — छितपालगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान
संवाददाता: रोहित वर्मा
दैनिक चक्र न्यूज
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में देल्हूपुर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस सतर्क मोड में दिखी।
छितपालगढ़ चौकी इंचार्ज रमेश तिवारी ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों और संवेदनशील गांवों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। तीन सवारी चलने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक कार्रवाई की गई, वहीं बिना हेलमेट, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर भी चालान किया गया।
इसके अलावा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाने की सख्त कार्रवाई भी की गई।
गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार जारी गश्त और सतर्कता के चलते छितपालगढ़ क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होती नजर आ रही है। पुलिस की तत्परता से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें अमावस्या पर ओमघाट में भव्य गंगा आरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान












