भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: पुलिस महानिदेशक ने दिखाई सख्ती, 11 पुलिसकर्मी निलंबित

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: पुलिस महानिदेशक ने दिखाई सख्ती, 11 पुलिसकर्मी निलंबित

 संवाददाता – आलोक यादव

दैनिक चक्र न्यूज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने भ्रष्टाचार के मामलों पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर कुछ जिलों के पुलिसकर्मियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें वाहन चालकों से रिश्वत लेते हुए दिखाया गया। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस महानिदेशक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सभी सम्बंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

इस कार्रवाई के तहत अब तक कुल 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें—

???? जनपद चित्रकूट से 3 थाना प्रभारी — प्रभारी निरीक्षक भरतकूप, थानाध्यक्ष पहाड़ी व थानाध्यक्ष राजापुर सहित कुल 1 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक (जिनमें 1 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं) और 3 आरक्षी।

???? जनपद बांदा से थानाध्यक्ष बदौसा (उपनिरीक्षक) और एक आरक्षी।

???? जनपद कौशाम्बी से थानाध्यक्ष महेवाघाट (उपनिरीक्षक) और एक आरक्षी।

इस प्रकार निलंबित कर्मियों की संख्या कुल 11 हुई — जिनमें 1 निरीक्षक, 1 महिला उपनिरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक और 5 आरक्षी शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त व त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी में रहकर भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सक्रिय — छितपालगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया