एटा में दबंगई का वीडियो वायरल : अवैध असलहे से दलित प्रधान को जान से मारने की धमकी

एटा में दबंगई का वीडियो वायरल : अवैध असलहे से दलित प्रधान को जान से मारने की धमकी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग मनोज कुमार उर्फ़ टंडन नामक व्यक्ति अवैध असलहा लहराते हुए दलित प्रधान को जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मिलावली का बताया जा रहा है। वीडियो में मनोज कुमार उर्फ़ टंडन नाम का शख्स मकान की छत पर चढ़कर खुलेआम असलहा दिखाते हुए प्रधान को गोली मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद दबंग का हौसला इतना बुलंद है कि वह खुलेआम सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए धमकी देता फिर रहा है। लोगों ने सवाल उठाया है कि योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद इस तरह के अपराधी किस तरह खुलेआम घूम रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र – कोतवाली देहात, जनपद एटा
गांव – मिलावली
आरोपी – मनोज कुमार उर्फ़ टंडन
पीड़ित – दलित प्रधान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal