एटा-कासगंज रोड अंडरपास में गंदगी का अंबार, दीपावली पर भी सफाई नहीं

एटा-कासगंज रोड अंडरपास में गंदगी का अंबार, दीपावली पर भी सफाई नहीं

संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा–कासगंज रोड स्थित अंडरपास की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। अंडरपास के भीतर चारों ओर गंदगी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सफाई के अभाव में दुर्गंध और गंदगी से निकलना मुश्किल हो गया है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर जहां पूरे जिले में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं अंडरपास की अनदेखी लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को समय-समय पर यहां सफाई करानी चाहिए ताकि त्योहारों पर स्वच्छता की भावना बरकरार रहे और आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें