Pratapgarh: मानिकपुर थाने में युवक ने लॉकअप में किया आत्महत्या का प्रयास

मानिकपुर थाने में युवक ने लॉकअप में किया आत्महत्या का प्रयास, एसओ निलंबित

स्थान: प्रतापगढ़ | संवाददाता: दैनिक चक्र न्यूज़

प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में हिरासत में रखे गए एक युवक ने थाने के लॉकअप में ही गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी शिवम सिंह को चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि युवक से
लगातार पांच दिनों से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने थाने के लॉकअप में किसी धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में घायल युवक को
एम्स रायबरेली में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस पर युवक को प्रताड़ित करने के आरोप भी लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए
एसपी प्रतापगढ़ ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और
सीओ अमरनाथ गुप्ता को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस हिरासत में इतनी बड़ी लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया