पानीपत में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

पानीपत में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल

पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने यमुना एन्क्लेव के पास पेट्रोल पंप के निकट हुए जानलेवा हमले के आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान
देशराज कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गौरव ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त
लवकेश (निवासी डाबर कॉलोनी) पर पैसों के लेनदेन को लेकर हमला किया था। गौरव यमुना एन्क्लेव के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर
सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।

आरोपी ने बताया कि उसने लवकेश से 34 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने का दबाव बढ़ रहा था। इसी रंजिश के चलते
18 अक्तूबर को उसने पैसे लौटाने के बहाने लवकेश को घर से बुलाया और पेट्रोल पंप के पास
चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल लवकेश को ऑस्कर अस्पताल में छोड़कर गौरव उसकी
स्कूटी लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद चाकू को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी गौरव को
माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे
न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

थाना सेक्टर 13/17 में दर्ज शिकायत के अनुसार, नूरवाला की डाबर कॉलोनी निवासी सचिन पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि
18 अक्तूबर को उसका भाई लवकेश कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र राम रतन के साथ पेट्रोल पंप जाने की बात कहकर घर से गया था।

गौरव ने पैसों के लेनदेन के विवाद में यमुना एन्क्लेव के पास लवकेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
लवकेश ने किसी तरह चाकू छीनकर उसे स्कूटी की डिग्गी में डाल दिया, जिसके बाद गौरव उसे ऑस्कर अस्पताल में छोड़कर
उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया।

रात करीब तीन बजे गौरव ने मैसेज कर बताया कि स्कूटी घरौंडा बस स्टैंड पर खड़ी है। परिजन वहां से स्कूटी लेकर लौटे और
लवकेश का उपचार ऑस्कर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी,
जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें